ऊंचाहार: मदारीगंज में चिकित्सक के मकान में घुसे बेखौफ चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार क्षेत्र में कुछ ही घण्टो के भीतर हुई दो चोरी की घटनाओं ने पुलिस को चुनौती दी है।सवैया तिराहे के बाद मदारीगंज में चोरों ने एक चिकित्सक के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जब चिकित्सक पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।चिकित्सक ने बताया कि चोरों ने क्लीनिक के भीतर काउंटर में रखे 7 हजार रुपये चोरी किये हैं।फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही