पिछोर: पिछोर के ग्राम बमना में महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ खोला मोर्चा, सड़क पर फोड़े क्वार्टर
जनपद पंचायत पिछोर के ग्राम बमना में आज गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे महिलाओं ने कच्ची एवं अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम में लंबे समय से अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रही थी, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था और युवाओं में नशे की लत बढ़ रही थी। इससे परेशान होकर ग्राम की महिलाओं ने एकजुट होकर शराब बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़