ललितपुर: गोविंद सागर बांध का सदर विधायक ने किया निरीक्षण, अधिकारियों से वार्ता कर बांध के जलस्तर की ली जानकारी, दिए निर्देश
ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने गोविंद सागर बांध का निरीक्षण किया है, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से वार्ता कर बांध के जलस्तर की जानकारी ली और उक्त मामले में सदर विधायक ने आसपास आने वाले लोगों की सुरक्षा और बांध की सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।