भगवानपुर: चुरामनचक में कब्रिस्तान घेराबंदी विवाद का समाधान, विधायक और सीओ ने कराया समझौता
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के चुरामनचक गांव में कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर उत्पन्न भूमि विवाद का समाधान स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता तथा अंचल अधिकारी रानू कुमार की पहल पर सोमवार को शाम करीब चार बजे कर लिया गया। दोनों अधिकारी गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक की और आपसी सहमति से मामले को शांत कराया।