झालरापाटन: अटरू एसडीएम कोर्ट में दामाद ने ससुर पर किया हमला, बेटी से मारपीट के मामले में बयान देने आए थे ससुर
अटरू के एसडीएम कोर्ट में एक दामाद ने अपने ससुर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ससुर को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह बताया कि भीलवाड़ा के हेमराज ने अपनी बेटी की शादी अशोक के आकाश से की थी। हेमराज का कहना है कि आकाश उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था, इसलिए वह उसे वापस अपने घर ले आया था।