बड़वानी: संकल्प से समाधान अभियान के तहत चुना भट्टी क्षेत्र में नगर पालिका ने शिविर का आयोजन किया
बड़वानी नगरपालिका द्वारा संकल्प से समाधान योजना अंतर्गत चुना भट्टी मोहल्ला क्षेत्र में समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसे लेकर दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयोजित शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।