केशकाल: NH 30 बेड़मा के पास बेकाबू ट्रक ने बाइकसवार युवकों को रौंदा,दो युवकों की हुई मौत एक घायल
बीती रात NH30 बेड़मा के पास ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही ट्रक से टकराकर बाइक सवार 3 युवक सड़क पर गिर गए।वही पीछे आ रही एक अन्य ट्रक ने दो युवकों को कुचलते हुए फरार हो गई।हादसे में लोकेश और रूपेश की मौत हो गई और आकाश टेकाम घायल हो गया। केशकाल पुलिस ने शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।