सिंगरौली: गोरबी बस्ती में धारदार हथियार से राहगीरों को धमकाते हुए आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
गोरबी पुलिस ने धारदार हथियार के दम पर लोगों के बीच दहशत फैलाते व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है। कस्बा भ्रमण में लगी गोरबी पुलिस ने सूचना के आधार पर गोरबी बस्ती मेनरोड शराब दुकान के पास लोहे का बका लहराकर राहगीरों को डरा रहे आरोपी द्वारिका प्रसाद बैस उर्फ मुंशीलाल पिता श्रीकांत बैस उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम करैला थाना मोरवा को धर दबोचा। जिसके कब्जे से एक नग लोहे का अवैध बका जप्त किया गया।