सिंगरौली: नवागत निगमायुक्त ने कचरा प्रबंधन प्लांट का किया औचक निरीक्षण, शहरी कचरे के प्रोसेसिंग की स्थिति और दस्तावेजों की जांच की
नवागत आयुक्त दयाकिशन शर्मा पदभार ग्रहण करते ही शहरी स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट गनियारी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्लांट में कचरा प्रोसेस करने के सभी मशीनरी की स्थिति को परखते हुए बारीकियों को समझा। शहर से आने वाले गीले कचरे और सूखे कचरे का प्रतिदिन प्रोसेसिंग की विधि, निर्माण एवं विध्वंश सामग्री से पेपर ब्लॉक बनाए जाने, प्लास्टिक की प्रोसेसिंग, मृत मवेशियों के निष्पादन की स्थिति, कचरा वाहन की संख्या और संचालन इत्यादि से रूबरू हुए।