सिंगरौली: गजरहिया गांव में कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 8 घंटे के रेस्क्यू के बाद पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला
बीती देर रात 2 बजे कोयला लेकर सुलियरी से बरगवां की ओर जा रहा एक ट्रक गन्नई के समीप गजरहिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बताया जाता है कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक में ही फंसा रह गया, सूचना पर सरई थाना प्रभारी एवं बरका चौकी प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब 8 घंटे की कड़ी मशक़्क़त के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक को पुलिस ने वाहन से जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।