सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने दो स्थाई वारंटी सहित तीन अन्य फरार वारंटियों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
मोरवा पुलिस ने दो स्थाई सहित तीन अन्य फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र एवं नवागत पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एएसपी शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी मोरवा कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने किया है। मोरवा पुलिस ने विभिन्न स्थानों में दबिश देते हुए वारंटी को गिरफ्तार कर ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।