सिंगरौली: बैगा प्रोजेक्ट सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बैगा समाज संघ के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट कार्यालय पर बैगा समाज संघ मध्य प्रदेश के तत्वाधान में बैगा समाज संघ के सदस्यों ने बैगा प्रोजेक्ट लागू करने सहित छः मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जिले में बैगा प्रोजेक्ट विकास प्राधिकरण अन्य जिलों की भांति शीघ्र लागू किया जाए, जिले के निवासरत बैगा हितग्राही को पीएम जनमन महाअभियान योजना को क्रियान्वयन कर अन्य जिलों की भांति शीघ्र लाभ दिया जाए। ऐसे 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बैगा समाज संघ ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है।