मुगलसराय: सरेसर गांव के समीप घर से लापता महिला का शव रेल पटरी पर मिला, पुलिस जाँच में जुटी
मुगलसराय क्षेत्र में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप दिल्ली–हावड़ा–पटना रेल लाइन पर हुई। मृतका की पहचान भोगवार गांव निवासी 48 वर्षीय राजमणि देवी, पत्नी विक्रम पटेल के रूप में हुई है।आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे को अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।