🚨 तकनीक का प्रहार, अपराधी हुआ बेनकाब 🚨
जनपद आजमगढ़ की थाना बरदह पुलिस ने आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए ₹3.22 लाख की झपटमारी की घटना का सफल अनावरण कर अन्तरजनपदीय शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 01.06.2026 को शराब बिक्री की धनराशि लेकर जा रहे सेल्समैन को झांसे में लेकर अभियुक्त बैग सहित फरार हो गया था। घटना के अनावरण हेतु थाना बरदह पुलिस द्वारा यक्ष (YAKSH) ऐप, फेस रिकग्निशन तकनीक, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण एवं तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया गया।
तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय सूचना के समन्वय से दिनांक 08.06.2026 को अभियुक्त राजेश चौहान निवासी जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से—
🔹 ₹2,56,000/- नगद
🔹 एक अवैध तमंचा .315 बोर
🔹 एक जिन्दा कारतूस
🔹 घटना में प्रयुक्त होंडा यूनिकॉर्न मोटरसाइकिल
बरामद की गई।
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, ठगी एवं धोखाधड़ी आदि के कुल 06 अभियोग पंजीकृत हैं।
यह सफलता उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग एवं यक्ष ऐप की उपयोगिता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने जांच को सही दिशा देकर अभियुक्त तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
👮♂️ जनपद आजमगढ़ पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु सतत प्रतिबद्ध है।
#AzamgarhPolice #UPPolice #YAKSHApp #SmartPolicing #FaceRecognition #CrimeControl #TechnologyDrivenPolicing #MissionShakti #PoliceSuccess
1 views | Azamgarh, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026