लोहरदगा: निगनी में भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश सम्मेलन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस और सहयोगी दलों पर निशाना
लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत निगनी पंचायत भवन के समीप गुरुवार दोपहर 12 : 30 बजे भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के खिलाफ नाराजगी जताई गई।