पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंडल कारा-चाईबासा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त के द्वारा वर्तमान में मंडल कारा में बंद कैदियों विवरणी एवं उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं, भोजन मेन्यू, मेस संचालन,जेल अस्पताल तथा उपलब्ध चिकित्सक, खेल व मनोरंजन के संसाधन की जानकारी ली गई।