टीकमगढ़: भाजपा कार्यालय: बूथ मजबूती पर ध्यान, भाजपा की मंडल बैठकों में कार्ययोजना तय
भाजपा नगर मंडल, कुंडेश्वर व सावरकर मंडल की संयुक्त बैठक जिला प्रभारी पुष्पेंद्रनाथ पाठक व जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया।