भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में RPSC प्राध्यापक एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा शुरू, 20 केंद्रों पर 9264 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कड़ी सुरक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 रविवार से जिले में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 14 सरकारी एवं 6 निजी विद्यालय शामिल हैं।