बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए रीवा जिला प्रशासन लगातार पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिले में 27 बाढ़ राहत शिविरों में करीब 3000 लोगों को सुरक्षित आश्रय दिया गया है, जबकि अब तक 4000 से अधिक लोगों को बाढ़ के पानी से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
राहत शिविरों में प्रभावित लोगों को नि:शुल्क भोजन, पानी और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रीवा नगर निगम क्षेत्र के राहत शिविरों में भी 2200 से अधिक लोगों को आश्रय दिया गया है।
राजस्व, पुलिस एवं रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
इस कठिन समय में प्रशासन और राहत टीमों का यह प्रयास सराहनीय है। 🙏
#Rewa #रीवा #FloodRelief #बाढ़राहत #RewaNews #MadhyaPradesh #ReliefCamp #RescueOperation #RewaAdministration
Jawa, Rewa | Aug 20, 2026