मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में आवेदनों का त्वरित निराकरण अभियान की सार्थकता : कलेक्टर
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर कदवाया में आयोजित
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करना ही अभियान की सार्थकता सिद्ध करता है। शिविर में आने वाले प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। यह बात कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने शनिवार को जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायत कदवाया में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के अवसर पर कही।
कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरलता और सुगमता से उपलब्ध कराना है। शिविर में प्राप्त आवेदनों को लंबित रखने के बजाय प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण किया जाए। जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव नहीं है, उनमें संबंधित विभाग समय-सीमा निर्धारित कर कार्यवाही पूर्ण करें तथा आवेदक को भी इसकी जानकारी दें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संधारण व्यवस्थित रूप से किया जाए और निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनविश्वास अभियान शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिकारी संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनें और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रियता से कार्य करें।
शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के साथ साथ स्वरोजगार एवं स्वंय के उद्योग स्थापित करने के लिये उद्योग संवाद का आयोजन किया गया है। कलेक्टर के नेतृत्व में शासन की योजनाओं के माध्यम से बैरोजगार युवकों को रोजगार मुहिया कराने तथा सीमित संसाधनों से उद्यमी बनाये जाने के लिये सभी आवश्यक प्रयास कर उन्हे सहायता दिलाना है।
शिविर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री त्रिलोचन गौड ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड ईसागढ में जिले का चौथा शिविर यह ग्राम पंचायत कदवाया में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 1587 विभिन्न शिकायतों का निराकरण कराया गया है।
उद्यमियों ने किया जनसंवाद
--
शिविर उद्यम संवाद के दौरान जनपद पंचायत ईसागढ के सफल उद्यमियों द्वारा जनसंवाद किया गया। साथ ही महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग श्री सतेन्द्र लोधा द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
हितलाभ का वितरण
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा बर्षा यादव,गोलू कुशवाह,कमला बाई,रमाशंकर,जितेन्द्र,रविकुमार एवं सतीश सोनी को नामातरण के प्रमाण पत्र तथा तथा अभिषा गुर्जर,आरिफ खान,सोविया यादव,श्यामबीर,कृतिका ओझा,तनुषा साहू,राधिका सहित अन्य हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्रों का वितरण अतिथियों द्वारा वितरित किये गए। शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट छात्र नयन सिंह कुशवाह एवं अजय लोधी को स्कूटी के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए। बृद्धा पेंशन योजना के तहत बसीर खान,संग्राम लोधी,रजना सेन एवं संजना आदिवासी को स्वीकृति पत्र दिये गए। संबल योजना के तहत शीला बाई को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। दिव्यांग पेंशन के तहत तोफान कुशवाह,वंशिका,यशकुमार,अनुष्का,रचित जाटव एवं दिनेश जाटव दिव्यांग पेंशन के प्रमाण पत्र दिये गए । कृषि विभाग द्वारा रमेश लोधी एवं रामवीर यादव को स्प्रिंकलर पंप के स्वीकृति प्रदान किये गए। पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डेयरी योजना के तहत माधवी बैरागी,उवेश खान,मंगल सिंह एव अन्य हितग्रहियों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। पीएम स्वीनिधि योजना के तहत पवन कुमार यादव एवं संजय करोसिया एवं अन्य स्वीकृति पत्रों का वितरण कराया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत जानवी जाटव एव नव्या जोशी एवं अन्य को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।राष्ट्रीय परिवार सहायता के योजना तहत रचना सेन को 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि का स्वीकृति पत्र दिया गया। आयुष्मान योजना के तहत संजीव एवं केशर वाई को कार्ड का वितरण किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पहलवान जाटव एवं बालकिशन साहू को कान की मशीन रामचन्द्र कुशवाह को छडी,रंजन एवं जशू को ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।
शिविर में आवेदनो का मौके पर किया निराकरण
शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में 531 आवेदन प्राप्त हुए प्राप्त आवेदनों में से मौके पर 364 आवेदनों का निराकरण किया गया शेष 167 आवेदनों पर समय सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को दिये गए।
शिविर में जनपद सदस्य श्रीमती स्नेह लता शर्मा,जनप्रतिनिधि श्री रंजीत सिंह यादव,श्री शिवेन्द्र सिंह यादव सहित जिला अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
#JanVishwasAbhiyan2026
#ashoknagar