जगदलपुर: महादेव घाट के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण महापौर संजय पांडे ने किया
मानसून से पूर्व जगदलपुर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर महापौर संजय पांडे संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे है , इसी परिपेक्ष्य में शुक्रवार को उन्होंने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल में से एक महादेव घाट का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने आगामी उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।