हमीरपुर: हमीरपुर में शिक्षकों ने स्कूल का समय बदलने की मांग की, भीषण गर्मी और बिजली संकट से बच्चों के स्वास्थ्य पर जताई चिंता
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित विद्युत आपूर्ति को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने विद्यालय संचालन का समय बदलने की मांग की है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक किए जाने की मांग की। शिक्षकों का कहना