फर्रुखाबाद: गांव राजपुर निवासी महिला को घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई तो विषखापर ने काटा, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
थाना अमृतपुर के गांव राजपुर निवासी महिला शांति देवी पत्नी रामबहादुर घर का काम करने के बाद कूड़ा फेंकने गई हुई थी।तभी अचानक शांति देवी के हाथ में विषखापर ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। हालत में अब सुधार है।