कुलपहाड़: कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत 'बहू-बेटी सम्मेलन' आयोजित, महिलाओं को किया जागरूक
कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत "बहू–बेटी सम्मेलन" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, साइबर अपराध से बचाव और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।