पटेरा: तहसीलदार ने पटेरा मंडी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,दो कर्मचारी अनुपस्थित,मंडी सचिव को फटकार
Patera, Damoh | Aug 11, 2026 तहसीलदार उमेश तिवारी ने कृषि उपज मंडी समिति पटेरा का औचक निरीक्षण किया,इस दौरान दो कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले,जबकि चार कर्मचारी देर से पहुंचे,मामले में संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए,निरीक्षण में मंडी क्षेत्र की दुकानों,गोदामों व वेयर हाउस के नियमित निरीक्षण में लापरवाही मिली,जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए।