बीना: खिमलासा रोड के प्रतीक्षालय में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Sep 25, 2026 40वर्षीय मदन पिता टीकाराम अहिरवार निवासी ग्राम धनोरा जो पूजा पाठ करने के बाद घर से निकला था। खिमलासा रोड स्थित प्रतीक्षालय में अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह बीना थाने से जवान पहुंचे। और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।