बलौदा: जावलपुर गांव के युवक ने 7वीं बार किया रक्तदान, जरूरतमंद मरीज को मिला रक्त
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के जावलपुर गांव के युवक आदर्श सिंह ने 7वीं बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है. युवक आदर्श सिंह ने बताया कि वे जरूरतमंद मरीज को आपातकाल की स्थिति में स्वस्थ जीवन की कामना के साथ रक्तदान किया है. इस बार 7वीं बार जरुरतमंद मरीज को जिला अस्पताल में रक्तदान किया है. वे समाजसेवी संस्था विप्लव के सदस्य भी है.