जबेरा: नोहटा में अवधूत संत दादा गुरु जी का हुआ पावन आगमन
Jabera, Damoh | Sep 27, 2026 जबेरा अवधूत संत एवं मां नर्मदा के अनंत उपासक परम पूज्य श्री दादा गुरु जी का नोहटा में रविवार की शाम 5 बजे पावन आगमन हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पूज्य दादा गुरु जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके पावन वचनों का श्रवण किया।