कैराना: कैराना में ब्रिज के निकट डूबे दो दोस्तों के शव अलग-अलग स्थानों से हुए बरामद, तीसरे की तलाश में जुटे गोताखोर
Kairana, Shamli | Aug 17, 2024 15 अगस्त को हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खोतपुरा निवासी छह दोस्त यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में नहाने के लिए आए थे, जिनमें नहाते समय सुमित (17), सुंडेसी उर्फ सुमित (18) व नितेश (17) गहरे कुंड में समा गए थे। शनिवार को गोताखोरों ने नितेश व सुमित के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।