कैराना: कांधला में मनचले ने राह चलती युवती का हाथ पकड़कर किया अश्लील कमेंट, पुलिस ने दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | Aug 17, 2024 कांधला कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह गली में जा रही थी। आरोप है कि तभी असलम नामक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील कमेंट किए। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।