बड़गांव: नगर निगम गैराज के हेल्पर रोहित और ड्राइवर की सूझबूझ से बची महिला की जान, दूधतलाई में डूब रही थी महिला
शहर के दूधतलाई क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद नगर निगम गैराज के ठेकेदार के हेल्पर रोहित और ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए महिला की जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों बताया महिला अचानक दूधतलाई के पानी में डूबने लगी। वहां मौजूद हेल्पर रोहित ने बिना देर किए पानी में छलांग लगाई