छतरपुर: छतरपुर कलेक्टर की सख्ती: खराब प्रगति पर तहसीलदारों के वेतन में कटौती और नोटिस जारी करने के निर्देश
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आज 29 मई दोपहर करीब 4:00 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, लंबित राजस्व प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की गई। खराब प्रगति पर कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नोटिस व वेतन कटौती के निर्देश दिए गए।