मुरैना नगर: मुरैना में नवविवाहिता मुस्कान की मौत के 13 दिन बाद दहेज हत्या की FIR,पति समेत सास-ससुर पर केस, जांच में खुला राज।
मुरैना शहर में नवविवाहिता राधा उर्फ मुस्कान की मौत के 13 दिन बाद कोतवाली थाना पुलिस ने बीती रात पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या व प्रताड़ना का केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि शादी के बाद 15 लाख रुपये और थार की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाता था। 28 जून को मुस्कान ने फांसी लगाई थी।कोतवाली पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर विवेचना शुरू कर दी है।