कोडरमा: विशुनपुर रोड के किडजी स्कूल में बच्ची से मारपीट, केस दर्ज, जेएलकेएम ने गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
तिलैया शहर के बिशनपुर रोड स्थित किडजी विद्यालय में मासूम बच्ची से मारपीट के मामले में स्कूल प्रबंधक पर केस दर्ज किया गया है। इस घटना पर कई राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रिया दी है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महासचिव प्रेम नायक ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।