कोडरमा: विशुनपुर रोड के किडजी स्कूल में बच्ची से मारपीट, बसपा जिलाध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग
तिलैया बिशनपुर रोड स्थित किडजी स्कूल में मासूम बच्ची के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किडजी स्कूल में लगातार बच्चों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।