कोडरमा: नगर पंचायत कोडरमा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई की, दुकानदारों से ₹2600 जुर्माना वसूला
शम्भु प्रसाद कुशवाहा, प्रशासक, नगर पंचायत कोडरमा के निर्देशानुसार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध जाँच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक, प्लास्टिक के ग्लास, थर्माकोल की थाली, प्लेट एवं ग्लास बेचते हुए पाए गए उनके जुर्माना लिया गया।