कोडरमा: कोडरमा में कोटपा अधिनियम के तहत सघन छापेमारी, ₹5 हजार का जुर्माना वसूला गया
टोबैको कंट्रोल सेल एवं कोडरमा थाना प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा लोकई एवं जयनगर रोड, कोडरमा क्षेत्र में कोटपा अधिनियम के तहत सघन छापेमारी अभियान शुक्रवार को 1 बजे चलाया गया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई।