छतरपुर नगर: अमलतास कॉलोनी: महिला होटलकर्मी की हत्या, नाक काटी, गला रेता; CCTV में 2 मिनट में 15-20 वार
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अमलतास कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 26 वर्षीय ज्योति चौरसिया की निर्मम हत्या कर दी गई। CCTV फुटेज में बाइक सवार दो युवक महिला के पास पहुंचते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद पीछे बैठा युवक उतरकर चाकू से महिला पर सिर, गर्दन और शरीर पर कई वार करता है। हमलावर ने महिला को जमीन पर पटककर लातें भी मारीं।