शाजापुर: छोटा चौक में हुआ नातिया मुशायरे का आयोजन, मोहम्मद साहब की शान में पढ़े गए खूबसूरत कलाम
शाजापुर जश्ने ईद मिलादुन नबी के चलते सीरत कमेटी के द्वारा स्थानीय छोटा चौक में नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें शायरों द्वारा मुस्लिम समुदाय के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में खूबसूरत नातिया कलाम सुनाएं। इस दौरान मुफ्ती साहब द्वारा मोहम्मद साहब के चरित्र पर रोशनी डालते हुए कहां की मोहम्मद साहब ने हमेशा मोहब्बत का पैगाम दिया है।