जहानाबाद: सदर अस्पताल की नई बिल्डिंग में काम के दौरान मिस्त्री व मजदूर गिरे, मची अफरा तफरी
जहानाबाद सदर अस्पताल की नई बिल्डिंग में प्लास्टर कार्य के दौरान एक मिस्त्री और एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। हादसे के बाद दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।