वारासिवनी: धानीटोला रेलवे क्रॉसिंग पर डंपर ने 60 वर्षीय महिला को कुचला, मौत; बेटी बची, पुलिस जांच में जुटी
वारासिवनी-बुढ़बुदा मार्ग पर ग्राम धानीटोला रेलवे क्रॉसिंग के पास रेत से भरे डंपर की चपेट में आने से 60 वर्षीय पुष्पा पारधी की मौके पर मौत हो गई। वे बेटी वैष्णवी के साथ स्कूटी से वारासिवनी आ रही थीं। सड़क के गड्ढों के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और पुष्पा सड़क पर गिरकर डंपर के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं। बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने डंपर जब्त कर जांच शुरू