राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडुला में मनाया गया गढ़भोज दिवस
नारायणबगड़। विकासखंड नारायणबगड़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडुला में गढ़भोज दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू से माहौल महक उठा।
मालू के पत्तों पर परोसे गए भड्डू की दाल, काफली, फाणू, चौंसा, लाल चावल, कोदे की रोटी, कोदे की बाड़ी और झंगोरे की खीर सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने आनंद लिया।
ग्राम प्रधान उर्मिला देवी कंडारी ने कहा कि गढ़भोज दिवस का उद्देश्य नई पीढ़ी को उत्तराखंड की पारंपरिक खान-पान संस्कृति से जोड़ना और स्थानीय अनाज को बढ़ावा देना है। वहीं प्रधानाध्यापिका अनिता चंद्रवाल ने कहा कि स्थानीय पारंपरिक खाद्य पदार्थ हमारी संस्कृति के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष ऊषा नैनवाल, सुशीला देवी, मनोरमा देवी सहित विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।
#गढ़भोज #गढ़भोजदिवस #उत्तराखंड #नारायणबगड़ #पारंपरिकभोजन #पहाड़ीव्यंजन #स्थानीयअनाज #उत्तराखंडसंस्कृति #HimwantPradeshNews