आज दिनांक 04.10.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पितृपक्ष मेला के दृष्टिगत विष्णुपद स्थित अस्थाई थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।