मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने दरोगा सम्पत कुमार सिंह को बनाया तुरकौलिया थानाध्यक्ष
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा बेहतर पुलिसिंग,प्रशासनिक सुगमता एवं प्रशासनिक यथेष्ठ नियंत्रण दृष्टिगत, रिक्ति एवं बेहतर कार्यकुशलता, कार्यदक्षता के आधार पर तुरकौलिया थानाध्यक्ष के पद पर दरोगा सम्पत कुमार सिंह का पदस्थापन किया गया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा शुक्रवार शाम करीब 05:13 बजे दिया गया।