डौण्डीलोहारा: नानी के घर आई 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार
डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का संवेदनशील मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।