कोटद्वार: कोटद्वार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता
कोटद्वार स्थित पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में दर्पण वेलफेयर सोसाइटी ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर बालिकाओं को स्वच्छता, पोषण और शारीरिक परिवर्तनों की अहम जानकारी दी। बालिकाओं का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।