छतरपुर: छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सभी 24 प्रत्याशी मैदान में, वार्ड के लिए चार नाम वापस
छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सभी 24 प्रत्याशी मैदान में बरकरार, किसी ने नाम वापस नहीं लिया छतरपुर। छतरपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर नाम वापसी की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो गई है। नगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कुल 24 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनावी मुकाबले में बने हुए हैं।