बक्सर: यूपी-बिहार सीमा पर हरियाणा से भागलपुर जा रही 1772 लीटर शराब जब्त, 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 2, 2026 उत्पाद विभाग की पुलिस ने यूपी-बिहार सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के ऊपरी पुल से एक डीसीएम ट्रक पकड़कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई। इस कार्रवाई में 2 अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। गिनती के बाद ट्रक से अलग-अलग ब्रांड की कुल 203 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 1772.160 ली है।