दादरी: यातायात विभाग ने देर रात जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चलाया अभियान, 23 वाहन चालकों के काटे चालान
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यातायात विभाग ने रविवार को देर रात जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत यातायात विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।