बसना: पलसापाली बैरियर के पास 21 किलो गांजा के साथ राजस्थान के दो युवकों को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलसापाली बैरियर के पास 21 किलो गांजा के साथ राजस्थान के दो युवकों को बसना पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए ,उसके विरुद्ध 20 ख नारकोटिक्स एक के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी धर्मवीर योगी एवं आरिफ खान दोनों होंडा सिटी कार में उड़ीसा से 21 किलो गांजा लेकर बसना की ओर आ रहे थे । पल्सा पाली बैरियर के पास बसना पुलिस की टीम ने तलाशी लेकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है ।